फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हथीरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त कोमल के रूप में हुई। वहीं मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाना केयूके में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत में अजय निवासी सिंघपुरा ने बताया कि उसकी छोटी बहन कोमल की शादी 18 मई 2022 को राजमिस्त्री का काम करने वाले दीपक निवासी हथीरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से कम दहेज लाने के लिए ससुराल पक्ष उसकी बहन को तंग करता था। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन से मारपीट करते थे। इस बात को लेकर वह अपने चचेरे भाई प्रवीण के साथ उसकी बहन की ससुराल में गया था तथा उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। मार्च में उसने एक लाख रुपये उधार लेकर ससुराल पक्ष को दिए भी थे, मगर बकाया रकम के लिए ससुराल पक्ष उसे तंग करते रहे। सोमवार रात उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सोमवार को ससुराल छोड़ा
अजय ने बताया कि आरोपियों ने जन्माष्टमी पर उसकी बहन के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आठ सितंबर को वह अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़कर आया था। साथ ही भरोसा दिया था कि वह जल्द ही उनकी मांग को पूरा कर देगा, मगर आरोपी उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन



पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना केयूके प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी और 304 बी के तहत पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें