फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-अमृतसर रेलवे लाइन के मारकंडा पुल पर शनिवार देर रात करीब एक बजे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र के जांच अधिकारी एसआई कमल राणा ने बताया कि शव 179 किलोमीटर के पोल नंबर 13-15 के बीच पड़ा था। मृतक की उम्र 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, लेकिन शरीर पर अन्य चोट नहीं मिली है। मृतक के पास केवल बनियान और अंडरवियर था और कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस को शक है कि मौत ट्रेन से गिरने या किसी हादसे का नतीजा हो सकती है, लेकिन खून के छींटों और शव की हालत को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें