फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घाट में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

Tue, 30 Jun 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती घाट पर पानी में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी डूबने से आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय दीपू वासी गुलडेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उनके पास सूचना पहुंची कि दीपू का शव घाट के पानी में पड़ा है। वे भी मौके पर पहुंचे तो सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव को निकालकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पता चला कि वह नहाने के लिए घाट पर गया हुआ था। आशंका है कि इसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ। एसएचओ सुनील वत्स का कहना है कि सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें