कुरुक्षेत्र। फतुहपुर गांव में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव के ही 40 वर्षीय बलविंद्र सिंह के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बलविंद्र सिंह नौ जून सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। उसका टीबी की बीमारी का इलाज चल रहा था। नौ जून से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, मगर उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा था। सुबह पुलिस को खेतों में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराई। बलविंद्र के कपड़ों से उसके चचेरे भाई अजय ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही विसरा जांच के लिए भेज दिया। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।