फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीसी साहब... मेरे चाचा-ताऊ जमीन का कब्जा कर रहे हर बार शिकायत थाने में अटक रही

विज्ञापन
मूनक डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा का स्वागत करती सरपंच फूल कुमारी व सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश। सूचन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मूनक। डीसी साहब... मेरी कुरलन गांव में आधा किला जमीन है। जिस पर चाचा-ताऊ कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने मूनक थाना में शिकायत दी थी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर एसडीएम को दी तो वो शिकायत भी थाने में आकर अटक गई। कृपया जांच कराकर मुझे न्याय दिलाएं।
यह फरियाद मुकेश कुमार ने रखी। मौका था मूनक गांव में डीसी डॉ. आनंद शर्मा के रात्रि ठहराव कार्यक्रम का। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान करीब 50 फरियादी डीसी के समक्ष शिकायतें लेकर पहुंचे। डीसी ने एसडीएम को मुकेश सहित सभी मामलों पर कार्रवाई एवं जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रात्रि ठहराव के दौरान सरपंच फूल कुमारी व सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने डीसी व अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बारी-बारी से गांववासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा 51 शिकायतें एवं समस्याएं रखी गईं। ग्रामीणों ने सड़क, पीपीपी में आय सत्यापन, अवैध कब्जे छुड़वाने,बिजली, पेयजल, गलियों, नालियों, सफाई, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं से डीसी को अवगत कराया।
विज्ञापन

डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एडीसी डॉ राहुल रईया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित कुमार, एसडीएम सुमित सिहाग, डीएसपी गौरखपाल राणा, बीडीपीओ मोनिका, बीडीपीओ उमेद सिंह, मार्केट कमेटी अध्यक्ष प्रवीन राणा, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र संधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें