फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीसी ने जलबेहड़ा और नैसी गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग की तरफ से तैयार किए गए एजेंडे पर किसानों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलबेहड़ा से नैसी गांव तक बाढ़ के पानी से बचाव के लिए विशेष प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए किसानों के सहमति पत्र की जरूरत होगी। यह प्रस्ताव किसानों की सहमति के साथ ही तैयार किया जाएगा। इस क्षेत्र को हर वर्ष बरसाती पानी से होने वाले नुकसान के लिए सरकार गंभीर है और इस समस्या का स्थायी समाधान करेगी।
उपायुक्त ने मारकंडा के आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का सिंचाई विभाग के साथ दौरा किया। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर ने विभाग की तरफ से भरवाए गए प्रस्तावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपायुक्त के समक्ष सभी एजेंडों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के आधार पर लोगों को बरसाती सीजन के दौरान बाढ़ के पानी से बचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से तैयार की गई मारकंडा के आसपास प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ गांव जलबेहड़ा और नैसी की योजनाओं को निकट भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बाढ़ नियंत्रण बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्यमंत्री सभी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि बरसाती सीजन से पहले सभी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाए और निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा भी कर लिया जाए। इस मौके पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें