फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी से छीना दिन का चैन रात की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी लगातार जन जीवन को प्रभावित कर रही है। हालत ऐसी है कि न तो दिन में चैन है और न ही रात को सुकून मिल रहा है। पिछले साल दो जून को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जिससे काफी राहत बनी हुई थी, जबकि इस साल दो जून को तापमान बिल्कुल विपरीत रहा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार जाने से जहां गर्मी से खूब सताया, वहीं तेज धूप ने लोगों को झुलसाया। दिन के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को गर्म हवा झेलनी पड़ी। सुबह सात बजे ही गर्मी सताने लग गई थी। बाद में धीरे-धीरे दोपहर तक अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी। गर्मी के कारण बच्चे छुट्टियां होते हुए थी पार्कों में नहीं खेल पा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक इस गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि इस गर्मी से खुद को जितना बचा जा सके उतना ठीक है। अक्सर देखा जाता है कि धूप में सफर कर घर पहुंचते ही लोग फ्रिज का ठंडा पानी या शिकंजी में बर्फ डालकर पीने लग जाते हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक है। धूप में जब सफर करते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में ठंडा पानी पी लेने से गर्मसर्द हो जाता है, जिससे की बीमार होने का खतरा बना रहता है। वहीं बर्फ युक्त पानी से तो बिल्कुल परहेज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। तबियत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से मिलें। उधर मौसम विभाग दूर-दूर तक राहत के कोई बादल नहीं दिखा रहा है। विभाग अनुसार अगले छह दिनों में तापमान 44 डिग्री का आंकड़ा भी पार करेगा, जिससे गर्मी और भी ज्यादा बुरा हाल करेगी। रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं शनिवार को 43/28, रविवार को 43/47, सोमवार को 43/29, मंगलवार को 44/27, बुधवार को 44/28 और वीरवार को 43/29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें