फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेटलिफ्टिंग लीग में बेटियों ने जीता रजत व कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा के एकमात्र खेल स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव के बावजूद अभ्यास करने वाली क्षेत्र की बेटियों ने उत्तर प्रदेश के मोदी नगर में उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम धनौरा के कोच नीरज कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक अस्मिता खेलो इंडिया, नॉर्थ इंडिया वूमन वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 का आयोजन उत्तर प्रदेश के मोदी नगर में हुआ था। वेट लिफ्टिंग नर्सरी धनौरा लाडवा में अभ्यास कर रही मंजू देवी तथा नैना देवी सहित पूरे हरियाणा से 17 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मंजू देवी ने कांस्य पदक व नैना ने रजत पदक जीत कर लाडवा व हरियाणा का नाम रोशन किया है।
खेल स्टेडियम धनौरा में अभ्यास कर रही मंजू देवी व नैना देवी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में उन्हें टूटे हुए उपकरणों से अभ्यास करना पड़ रहा है। नया खेल स्टेडियम बनने के बावजूद स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है। अपनी प्रैक्टिस लगातार जारी रखने के लिए और टूटे सामान को ठीक करवाने के लिए उन्हें आपस में पैसे इकट्ठे करने पड़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें