कुरुक्षेत्र। लिंगानुपात सुधार वाले गांव ज्योतिसर की बेटियों को सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य विभा
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेस्ट विलेज स्कीम के तहत गांव ज्योतिसर में कार्यक्रम आयाेजित कर बेटियों को सम्मानित किया गया। बेहतर लिंगानुपात और 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विभाग ने नकद पुरस्कार प्रदान किया ।
लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ रमेश सबरवाल का कहना है कि मार्च 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार गांव ज्योतिसर का लिंगानुपात 1531 दर्ज किया गया है। उस दौरान गांव में कुल 81 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें 49 बेटियां और 32 बेटे शामिल रहे। गांव की कुल आबादी 7318 दर्ज की गई। बेहतर लिंगानुपात और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव को विभाग की ओर से अब उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान 10वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा तमन्ना ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उसे 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
वहीं प्रियंका ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसे विभाग की और से 45 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्रा परविंदर कौर ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उसे 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों छात्राओं को कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। डॉ सबरवाल ने बताया कि 2024 में सारसा गांव का लिंगानुपात 1530 दर्ज किया गया था, जिसके चलते गांव को सम्मानित किया गया था। संवाद