फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुंदरपुर ब्रिज के निकट ब्रह्मा चौक पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान विश्वास नगर निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई। सुनीता 2021 से जिला लाइब्रेरी में हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 4:15 बजे हुआ। सुनीता देवी अपनी ड्यूटी से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थीं। उनके पति अनिल पाल भी उसी समय जिला कोर्ट से अपना काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहे थे। दोनों सुंदरपुर ब्रिज से विश्वास नगर की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय ब्रह्मा चौक पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहीं सुनीता की स्कूटी पिकअप से टकरा गई। इससे स्कूटी संतुलन खो बैठी और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। ठीक उसी समय पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने स्कूटी को दूसरी बार जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद सुनीता बेहोश हो गईं। अनिल पाल ने उन्हें तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां सुनीता ने मंगलवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय पिकअप और स्विफ्ट कार के दोनों चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों चालकों की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें