फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस के युवक ने ही की थी दानवी की हत्या

Wed, 02 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों के भीतर ही कातिल को पकड़ना पुलिस की भारी कामयाबी माना जा रहा है। इस केस को पुलिस ने चुनौती के तौर पर लिया और इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में सफलता हासिल की। मंगलवार को पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर सीएचसी में मेडिकल करवाया। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दानवी के घर से लगभग 30 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी में रहने वाला 25 वर्षीय रति राम ही उसका कातिल निकला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 16 फरवरी को गुमशुदगी के दिन दानवी खेलते-खेलते रतिराम की झोंपड़ी तक पहुंच गई थी और उस समय वह घर पर अकेला ही था। रतिराम की मां, बहन व भाई दिहाड़ी के लिए गए हुए थे जबकि उसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने मायके गई हुई थी। रतिराम ने बताया कि उस  समय उसने शराब पी रखी थी। उसकी कुछ दिन पहले ही दानवी के चाचा के साथ कहासुनी हुई थी। ऐसे में अकेले में दानवी जैसे ही उसके पास आई उसने साथ लगते गेहूं के खेत मेें पहले तो उसका गला दबाया और बाद में उसके मुंह को बंद करके उसके प्राईवेट पार्ट्स के साथ छेड़खानी की। इसके बाद वह अपनी झोंपड़ी से छूरा लाया और दानवी की गर्दन में आर-पार कर दिया। रतिराम ने चाकू को उसी स्थिति में ही छोड़ दिया। जो कि बाद में बोरे में बंद शव के साथ बरामद हुआ। फिर आरोपी ने दानवी के शव को बोरे में बंद करके साथ लगते खाली प्लॉट में फैंक दिया। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने दानवी की चप्पल व कपड़े भी बरामद किए। 
बता दें कि पिछले संदिग्ध हालत में लापता 5 वर्षीय बच्ची का शव रविवार दोपहर को उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक मैदान में बोरे के अंदर बंद पाया गया था। बोरे से एक चाकू भी बरामद हुआ था। दानवी के कमर से नीचे के वस्त्र भी नहीं थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है। एसपी सिमरदीप सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ राजेश कुमार, सीआईए -2 ईंचार्ज इंस्पेक्टर अमन कुमार और सीआईए-1 देपेंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें