फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेशी विद्यार्थियों ने दी नृत्य की प्रस्तुति

Wed, 29 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व नृत्य दिवस पर प्रस्तुति देते विदेश छात्र। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के संगीत व नृत्य क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। यहां विदेशी विद्यार्थियों ने अपने देश मेडागास्कर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। मेडागास्कर, जो हिंद महासागर में अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर स्थित एक द्वीप देश है, अपनी अनूठी जैव विविधता और सांस्कृतिक विविधता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। विदेशी विद्यार्थियों ने हिंदी फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी साथ ही उनकी संदेश दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो भाषा कभी बाधा नहीं बनती, बल्कि भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम बन जाती है। प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में एंटोनियो, माइकल, रौवा और विलीसमा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें