फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्गों ने सीखी मिट्टी के बर्तन बनाने की विधि

Wed, 29 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिट्टी के बर्तन बनाती प्रेरणा वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में मंगलवार को एनआईडी के युवाओं ने बुजुर्गों को मिट्टी के बर्तन बनाना सिखाया। दो विद्यार्थियों के साथ प्रोफेसर ने बुजुर्गों के हाथों से चाक पर बर्तन बनवाए। बर्तनों के साथ बड़े-छोटे मटके, दीये और खिलौने इत्यादि कई चीजें सिखाई। प्रो. जोगी पंघाल ने बताया कि आने का मुख्य कारण रहा बुजुर्गों के अंदर फिर से जीने की उत्सुकता पैदा करना। छात्र विज्ञात झा ने कहा कि बुजुर्गों को यहां अकेलापन न महसूस हो और वह समाज का एक सक्रिय अंग होकर जी सकें, इसीलिए वह भविष्य में भी मिलने आते रहेंगे। उपाध्यक्षा किरण गर्ग ने उपहार देकर सम्मानित किया। नरेश गर्ग, हरकेश पपोसा, आशा सिंगला, आशिमा गुप्ता, आदित्य, प्रधान जसवीर गुंबर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें