फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेंटिंग प्रतियोगिता में दामिनी ने प्रथम व इंशिका ने हासिल किया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय भेरियां में सीट बेल्ट व हेलमेट पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 120 छात्र- छात्राओं की ओर से भाग लिया गया। प्रतियोगिता में छात्रा दामिनी ने प्रथम स्थान व छात्रा इंशिका ने द्वितीय स्थान और छात्रा रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


आरटीए इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल की ओर से विद्यार्थियों को विस्तार से यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाॅ. कृष्ण दत्त ने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति की मदद करने पर सरकार की ओर से उचित सहायता राशि प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। घायल व्यक्ति को तुरंत किसी भी अस्पताल ले जाएं जो आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत हो, उस व्यक्ति को एक लाख 50 हजार रुपये तक का इलाज फ्री किया जाएगा।

ट्रैफिक कोऑर्डिनेटार एसआई शेर सिंह ने साइबर क्राइम व बढ़ते नशे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा की ओर से बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा, अमित कुमार एनएसएस ऑफिसर, अलका, स्वाति और सरिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें