फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो समर्थक शीलू कुमारी बनी चेयरमैन, मोहित शर्मा बने वाइस चेयरमैन

Tue, 17 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक समिति बाबैन के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव में भाजपा को मात देकर इनेलो ने चेयरमैन की कुर्सी कब्जा ली। हालांकि इस दौरान  मौजूद रहे भाजपा विधायक डा. पवन सैनी ने इसको लेकर जुगलबंदी कही, लेकिन बात न बनती देख अंत में बड़े ग्रुप से ही चेयरमैन बनाने पर सहमति जता दी। प्रशासन ने भी इससे राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बाद में इनेलो समर्थित शीलू कुमारी को चेयरमैन चुन लिया गया। वाइस चेयरमैन की कुर्सी मोहित शर्मा को मिली। चेयरमैन पद यहां अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था।

भाजपा विधायक की पर्ची से बना इनेलो का चेयरमैन

ब्लॉक समिति बाबैन के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव को ेलकर पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही थी। इसके लिए सोमवार को एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। भाजपा के हलका विधायक डा. पवन सैनी भी इसमें पहुंचे। ज्ञात रहे कि भाजपा विधायक व बड़े ग्रुप के आपसी तालमेल न होने से उक्त चुनाव बीच में अटक रहा था।
विज्ञापन


वहीं बड़ा ग्रुप सोमवार दोपहर के करीब 1 बजे से लेकर निर्धारित समय तक नजदीक के एक धार्मिक मंदिर में बैठा रहा। हलका विधायक ने बड़े ग्रुप की मांग पर मंदिर परिसर में जाकर ही आठों सदस्यों से बात की। बड़े ग्रुप ने कहा कि दोनों पदों का चुनाव यहीं पर ड्रा के द्वारा ही किया जाएगा, जिस पर विधायक ने सहमति जताई। आठों सदस्यों की आठ पर्चियां एक बर्तन में डाली गई।

हलका विधायक ने पहली पर्ची चेयरमैन व दूसरी पर्ची वाइस चेयरमैन की निकाली। इसमें इनेलो समर्थित शीलू कुमारी का नाम चेयरमैन के लिए निकला। वाइस चेयरमैन का पद मोहित शर्मा मंगौली जाटान के नाम रहा।

भाजपा के हाथ लगी मायूसी

ब्लॉक समिति के दोनों ही पदों पर इनेलो पार्टी ने मजबूती से कब्जा किया तो मौका पर मौजूद भाजपा समर्थकों में मायूसी छा गई। हलका विधायक ने दोनों ही निर्वाचित सदस्यों शीलू कुमारी भैणी व मोहित शर्मा मंगौली जाटान का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक सैनी ने कहा कि यह आपसी भाईचारे का चुनाव था और जिसकी किस्मत थी उसे पद मिल गए हैं।

सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में भाईचारा बनाए रखें। वहीं विधायक ने कहा कि दोनों सदस्य उसके हलके से हैं और वे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करेंगे। ब्लॉक समिति का जो कोटा होगा, वे दोनों प्रधानों की अगुवाई में इलाका में वितरित करेंगे।


इनेलो व भाजपा समर्थको में दिखी गर्मी, की नारेबाजी

इनेलो पार्टी के शीलू कुमारी चेयरमैन व मोहित शर्मा मंगौली वाइस चेयरमैन बनने की खबर से बीडीपीओ ऑफिस में इनेलों समर्थकों का तांता लग गया। थाना प्रभारी छोटू राम व उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए केवल एसडीएम शाहाबाद व बीडीपीओ बाबैन व सभी 12 सदस्यों को एक हॉल में बुलाया।

वहां हलका विधायक की मौजूदगी में सभी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों सदस्यों को बधाई दी गई और सभी को आगामी दिशा-निर्देंश दिए। विधायक ने दोनों निर्वाचित सदस्यों को कहा कि चाय पानी का प्रोग्राम उनके भाजपा नेता नैब सिंह पटाक माजरा के कार्यालय पर होगा।  सभी सदस्य वहां पर पहुंचे जिसकी भनक तुरंत इनेलों के बाहर खडे़ समर्थकों व नेताओं को लग गई।

जैसे ही विधायक की गाड़ी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को अपने साथ ले जाने के लिए गेट पर आई तो इनेलो समर्थकों ने इनेलो जिंदाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी।

चेयरमैन व वाइस चेयरमेन का इनेलो समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा समर्थक इसी बात पर आगबबूला हो गए और वे भी भाजपा पार्टी जिंदाबाद, पवन सैनी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मौका पर स्थिति तनावपूर्ण होती देख हलका विधायक भी वहां से निकल गए।

इस मौके पर सदस्य रीटा रानी, निर्मला देवी, नीलम शर्मा, सुरेंद्र कुमार, जिले सिंह, मलकीत सैनी, संजीव सैनी, गौरव सुरा, सुनीता सैनी, मलकीत सैनी, सतबीर मंगौली, नैब सिंह, दिलबाग सुनारियों, जसमेर सुनारियों, बाबा गुरचरण सिंह, राय सिंह व पूर्ण सिंह बडशामी, युवा नेता रजत दूहन, तरसेम सिंह संघौर, सुरेश कुमार सैनी, जगीर सिंह मेहरा, राजू सैनी लाडवा, सतबीर रामपुरा, बलिहार सिंह, सुल्तान सिंह, भूपेन्द्र सिंह सुरा, गौरव सुरा, श्याम घिसरपडी, संजीव कुमार भैणी आदि मौजूद रहे।  

क्या कहते है नवनिर्वाचित चेयरमैन   
चेयरमैन शीलू कुमारी भैणी व वाइस चेयरमैन मोहित शर्मा मंगौली ने कहा कि वे पार्टी बाजी से ऊपर उठकर ब्लॉक में समान विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अकेले ही चेयरमैन नहीं है बल्कि अन्य सभी दस सदस्य भी चेयरमैन बने हैं और ये पूरे ब्लॉक सदस्यों की सांझी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें