फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के आगे कट बंद करने के विरोध में किसानों ने किया हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को दूध, चाय-पानी की निशुल्क सेवा करने वाले नेशनल हाईवे स्थित गोल्डन ढाबे के सामने अवैध कट बंद करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरकार पर सोची समझी साजिश के तहत इस कट को बंद करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार की दोपहर हाईवे पर दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। दोपहर करीब दो बजे किसान हाईवे पर एकत्रित हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मात्र 15 मिनट के जाम से हाईवे पर एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। गर्मी के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा यह तो सांकेतिक जाम है, यदि इस कट को जल्द खोला नहीं गया तो दो जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा बैठक बुलाकर आगामी कार्रवाई की रणनीति बनाएगा। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी भारत भूषण, हाईवे एसएचओ रमेश चंद व सदर थाना प्रभारी राजपाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। जिसके 15 मिनट बाद जाम खुलने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चला।
विज्ञापन

वहीं किसानों ने कहा कि आज से पहले भी तो हाईवे पर ट्रैफिक चल रहा था। अब अचानक से इन कटों को बंद करना सरकार की मंशा को दर्शाता है। सरकार की इस सोची समझी साजिश से कई अन्य ढाबा संचालकों को परेशानी हो रही है। पंजाब से आए किसानों ने इसे बदला लेने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर एनएचआई द्वारा यह कार्रवाई की गई है। दो तारीख तक उपमुख्यमंत्री के द्वारा अल्टीमेटम भेजा जाएगा। सभी किसान गोल्डन हट के मालिक राम सिंह राणा के साथ हैं। पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान ने भी राणा के समर्थन में पहुंचकर ऐलान किया कि दो जुलाई को सात राज्यों में उनकी यूनियन भी किसानों का साथ देगी।
किसानों की सेवा सरकार को रास नहीं आ रही : बैंस
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि राम सिंह राणा किसानों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन सरकार को यह रास नहीं आ रही है। पंजाब से किसान नेता मनजीत राय ने कहा कि मंगलवार रात को उन्होंने राम सिंह राणा की वीडियो देखी तो वे तुरंत यहां चले आए। राणा आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। उनके द्वारा आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को ढाबे पर दूध, राशन व पान की निशुल्क सेवा करते हैं। राणा किसान आंदोलन को स्पोर्ट न कर सके इसलिए सरकार ने जानबूझकर इनके ढाबे के सामने का रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के साथ हूं : राणा
गोल्डन हट के संचालक राणा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का जो फैसला होगा वह उनके साथ हैं। हाईवे पर हजारों ढाबे हैं, जिनके सहारे पता नहीं कितने परिवारों का पेट पालता है। सरकार अगर किसी को रोजगार दे नहीं सकती तो किसी का रोजगार छीने भी मत। सरकार को उन सबके बारे में सोचना चाहिए। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित पंजाब के किसान भी राणा के समर्थन में कुरुक्षेत्र हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें