फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सीवाईएसएस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़, एनएसयूआई से छात्र नेता उदय सिंह एवं स्टेट जनरल सेक्रेटरी शुभम राणा ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को कुचलने और खत्म करने की षड्यंत्र में दिन रात लगी हुई है। उनको ये लगता है केजरीवाल को जेल में डालकर वो उनकी सोच और भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की जिद को खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा अब हर घर में एक केजरीवाल है। पूरा भारत देश केजरीवाल के साथ है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज कैंडल मार्च निकाला और चेतावनी दी गई कि प्रदेश का युवा हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। भाजपा सरकार केजरीवाल को गिरफ्तार सकती है, लेकिन केजरीवाल की सोच को नहीं दबा सकती। इस मौके पर छात्र नेता लकी चौहान, सचिन योगी, अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, छात्र नेता हेमंत यादव सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें