फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नीट यूजी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के लिए सीवाईएसएस ने फूंका पुतला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर नीट यूजी में हुए भ्रष्टाचार का विरोध जताते
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने नीट की परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शनिवार को नए बस स्टैंड पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। नीट परीक्षा में हुए घोटाले की केंद्र सरकार से मांग कर इसकी सीबीआई जांच, दोषियों को कड़ी सजा और इस परीक्षा को रद्द करने और विद्यार्थियों को मुआवजा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में काफी गड़बड़ी हुई है और अधिक जगह पर पेपर लीक भी हुआ है। इतने बड़े स्तर के पेपर का लीक होना ये जताता है कि नेताओं की सह में यह काम हुआ है। इससे कई विद्यार्थियों का भविष्य खराब हुआ है। कोटा में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली और पटना में एक नौजवान ने भी जान दे दी। भारत बराड़ ने कहा कि नीट परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। इसमें धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार हुआ है। परीक्षा में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सेस बन चुका है, जिसमें पैसे दो-पेपर लो का खेल खेला जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव शुभम राणा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला चेयरमैन करण गाबा, लकी चौहान, अर्पित, अंकुर, अर्जुन गाबा सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें