कुरुक्षेत्र। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर फिट इंडिया का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक कपिल, प्रशिक्षक कोमल, सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर और समाजसेवी नरेश सैनी ने हरी झंडी दिखाई। शिक्षक कपिल ने युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने का महत्व बताया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साई की क्षेत्रीय निदेशिका रितु पथिक और सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में यह अभियान एक वर्ष से अधिक समय से जारी है। इसका उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम को प्रेरित करते हैं।