फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में 11 से 13 तक होगी साइकिलिंग, जूडो और हॉकी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें से जिले को साइकिलिंग, जूडो और हॉकी प्रतियोगिताएं करवाने की मेजबानी मिली है। यह 11 से 13 जुलाई तक होंगी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होंगी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हॉकी (बॉयज) प्रतियोगिता शाहाबाद ग्राउंड में होगी और साइकिलिंग कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर कराई जाएगी जबकि जूडो प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल में होगी। इन प्रतियोगिताओं में करीब 1000 लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। सभी खिलाड़ी 10 जुलाई को ही प्रतियोगिता स्थलों पर पहुंच जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहराव और भोजन की पूरी व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 10 जुलाई की रात का भोजन, 11 और 12 जुलाई को सुबह, दोपहर और रात का भोजन तथा 13 जुलाई को सुबह और दोपहर का भोजन दिया जाएगा। भोजन की व्यवस्था प्रति खिलाड़ी 400 रुपये प्रतिदिन की दर से की जाएगी। यह भोजन ठहरने के स्थान और आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा।


भोजन व्यवस्था के लिए ठेकेदारों से आवेदन आमंत्रित
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भोजन व्यवस्था के लिए इच्छुक ठेकेदार या फर्म को 8 जुलाई को सुबह 11 बजे तक जिला खेल कार्यालय, द्रोणाचार्य स्टेडियम में आवेदन जमा कराना होगा। आवेदन उसी दिन खोले जाएंगे और सभी शर्तें मौके पर ही स्पष्ट की जाएंगी। चयनित आवेदनकर्ता को 50 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि डिमांड ड्राफ्ट या नकद के रूप में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें