फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ थाली पीटकर जताया विरोध

Tue, 10 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
congress workers protest against notebandi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं और थाली पीटकर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सुबह ही अंबेडकर चौक पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी की अगुवाई में एकत्रित र्हुइं, जहां से वह बाजार में जुलूस निकालते हुए रोटरी चौक पर पहुंची। वहां पर भी कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर जमकर रोष व्यक्त किया। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने नोट बंदी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नोट बंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पीएम नरेंद्र मोदी ने सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया है, जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। कैलाशो सैनी ने कहा कि नोटबंदी के कुछ दिन पहले ही आरएसएस और भाजपा ने करोड़ों की जमीन विभिन्न प्रदेशों में खरीदी है जो कि यह साबित करता है कि इसमें शर्तिया कोई न कोई गड़बड़ जरूर है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश वॉइस प्रेसिडेंट बिमला सरोहा ने कहा कि नोट बंदी से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं और पीएम मोदी अभी भी इस से अनजान है।

देश की नारियों को सरकार के इस फैसले से रही दिक्कतों को पीएम मोदी तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस थाली चम्मच लेकर सड़कों पर उतर कर विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस देश की जनता खासकर महिलाओं को आ रही दिक्कतों के बारे में केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कलीराम मोहना, ईश्वर सिंह फुतुपुरिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन दर्शन सैनी, सुभाष पाली, सुरेंद्र फौजी, पृथ्वी सिंह तुर्क, शमशेर कश्यप, माया देवी, परवीन कश्यप, संतोष कुमारी, निर्मला, बलदेव एडवोकेट, द्रोपती, उषा रानी, राजबाला, सतीश बतान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रहीं शामिल
प्रदर्शन में बिमला सरोहा, सुनीता नेहरा, दर्शना नांदल, रेखा वाल्मीकि, रीना वाल्मीकि, निशि गुप्ता, अमनदीप कौर, प्रवेश राणा, मुन्नी सरोहा, सत्या शर्मा, नीलम बड़ोदा मुख्य रूप से मौजूद रही।

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हुई : सिंगला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाएं मुश्किल वक्त के लिए पैसे बचा कर रखती है जो कि उनके मुश्किल वक्त पर काम आते हैं लेकिन मोदी ने उनकी जमापूंजी छीन कर उन्हें पैसे पैसे से मोहताज बना दिया है। जिसको देखते हुए महिला कांग्रेस महिलाओं को लेकर सड़कों पर उतर कर सोई हुई सरकार को थाली चम्मच लेकर जगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें