फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा दिवस पर मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 01 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से 1 नवंबर को 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय उत्सव के साथ-साथ प्रदेशभर में सभी जिलों में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में पूरे उत्साहपूर्ण व गरिमामयी ढंग से सांस्कृतिक उत्सव के रूप में हरियाणा दिवस को मनाया जाएगा। इसके साथ ही एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह में जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी। हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी द्वारा हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, आर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी।
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें