फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार गीता महोत्सव का साक्षी बनेगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 18 मंजिला ज्ञान मंदिर भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का साक्षी बनेगा। महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, यही नहीं सूर्य ग्रहण पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह फैसला ज्ञान मंदिर में आयोजित श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता व मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन ज्ञान मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से चला हुआ है। पहली बार गीता महोत्सव में भी ज्ञान मंदिर की सहभागिता रहेगी। मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। इसके अलावा अक्टूबर माह में होने वाले सूर्यग्रहण के अवसर पर ज्ञान मंदिर में विशेष भंडारे का जहां आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके अलावा भी अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने बताया कि जल्द ही मंदिर बनकर तैयार होगा और यह दार्शनिक बनेगा। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ज्ञान मंदिर की सहभागिता रही है। वहीं गीता महोत्सव व सूर्य ग्रहण मेले के दौरान भंडारे व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा विभिन्न अवसरों पर ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्याम बंसल कैथल, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, राणा बंसल, डा. पवन गोयल, सतीश बिंदल, बृजभान मित्तल, अजय गोयल, सतपाल सिंगला, बिपिन गुप्ता व विमलेश गोयल के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें