फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती चैनल की सौंदर्यीकरण परियोजना पर खर्च होगा करीब 14 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा पिपली से मोहन नगर तक सरस्वती चैनल के सौंदर्यीकरण करने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत करीब 8 किलोमीटर के हिस्से पर प्रथम चरण में काम किया जाएगा। इस चैनल के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा। इस प्रस्ताव पर अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने रविवार को गांव खेड़ी मारकंडा में सरस्वती चैनल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सरस्वती चैनल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बोर्ड की तरफ से थानेसर में मोहन नगर से लेकर पिपली तक सरस्वती चैनल के सुंदरीकरण करने की एक योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सरस्वती चैनल के किनारों पर आबादी वाले क्षेत्र को बरसाती पानी से बचाने, चैनल के किनारों का सुंदरीकरण करने तथा चैनल के किनारे पर रास्ता बनाने का कार्य किया जाएगा। इस चैनल पर स्टोन पिचिंग का कार्य भी किया जाएगा। इस रास्ते को 5 फुट चौड़ा पक्का व सुंदर बनाया जाएगा। इस रास्ते पर लोग पैदल चल सकेंगे और ई-रिक्शा भी चल सकेगी। उपाध्यक्ष ने कहा कि पिपली से लेकर मोहन नगर तक लोग सरस्वती चैनल तक सैर भी कर सकें। इससे लोगों को बाढ़ के पानी से बचाने के साथ साथ चैनल का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर सरकार की तरफ से करीब 14 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। अब इस योजना को सरकार की समक्ष रखा जाएगा जैसे ही हरी झंडी मिलेगी उसी समय इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें