फसल अवशेषों को आग लगाने वालों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से फसल अवशेषों को आग लगाने वालों पर अब तक 7 लाख 22 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से प्रत्येक गांव में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर फानों व फसल अवशेषों को आग लगाने पर शिकंजा कसने वालों पर नजर रखी जा रही है। इन टीमों में एएफएल की रिपोर्ट के आधार पर अब कुल 335 चालान किए है। वहीं फसल अवशेषों में आग लगाने की कुल 596 सूचनाएं प्राप्त हुईं थी। इन सभी सूचनाओं के आधार टीमों ने फील्ड जा कर मूल्यांकन किया। इन टीमों ने 397 जगहों पर आग लगाने की पुष्टि की है। इन जगहों को लेकर कुल 335 लोगों के चालान किए गए है और इन लोगों पर 7 लाख 22 हजार 500 रुपए जुर्माना लगाया है।