15 मई से जिला अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा
- फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल में 15 मई से 24 घंटे 365 दिन जरूरतमंद मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बीपीएल परिवारों को यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क मिलेगी, जबकि सामान्य परिवारों से संबंधित मरीजों का सीटी स्कैन मार्केट रेट से 60 प्रतिशत कम दाम में, यानि 2000 की जगह 800 रुपये में मार्केट दाम के मुकाबले सिर्फ 40 प्रतिशत दाम पर होगा। जिला अस्पताल शुरू होने जा रही इस सुविधा के होर्डिंग जगह-जगह लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अस्पताल में शुरू होने जा रही इस सुविधा की जानकारी मिले और उन्हें मार्केट में प्राईवेट सेंटर पर जाकर इस सुविधा के लिए अधिक भुगतान ना करना पड़े।
लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मुकेश कुमार के मुताबिक 15 मई से अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा का शुभारंभ होगा। यह सेंटर अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र के साथ बनाया गया है। इस सेंटर में एक रेडियोलॉजिस्ट, एक ऑपरेशनल मैनेजर, तीन टेक्नीशिनय, एक स्टाफ नर्स और एक टाइपिस्ट के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। बताया गया है कि जिला में यह पहली हाइटेक हैवी ड्यूटी सीटी स्कैन मशीन है, जोकि जिला के किसी भी प्राईवेट सीटी स्कैन सेंटर में उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पताल में शुरु होने जा रही यह सुविधा जरूरतमंद मरीजों को 24 घंटे मिलेगी, सेंटर पर किसी प्रकार का अवकाश सालभर के 365 में में नहीं होगा।