कुरुक्षेत्र में शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र आज शुरू होने वाला है, लेकिन किसानों ने मिल को गन्ना देने से भी इंकार कर दिया है जिसके चलते अब तक कोई भी किस मिल में गन्ना लेकर नहीं पहुंचा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले के शाहाबाद में स्थित शुगर मिल में इस सीजन का गन्ना पिराई सत्र आज शुरू होगा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा यह शुभारंभ करेंगे। रेस्टोरेंट कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहेंगे। उधर कार्यक्रम को लेकर मिल प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी की हुई है।
विज्ञापन
इस शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण भी बन सकता है। चार दिनों से गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन मिल के बाहर धरना दिए हुए हैं जो आज भी जारी रहेगा। किसानों ने मिल को गन्ना देने से भी इंकार कर दिया है जिसके चलते अब तक कोई भी किस मिल में गन्ना लेकर नहीं पहुंचा है।
किसान इस कार्यक्रम में आने वाले नेताओं का विरोध भी कर सकते हैं जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। उधर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि जब तक गन्ने के दाम में बढ़ोतरी नहीं की जारी तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।