फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उमड़ी भीड़, स्वर्णिम पोशाक बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श​क्तिपीठ में मां भद्रकाली के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में षष्ठी-सप्तमी नवरात्र पर मां कात्यायनी और कालरात्रि का विधिवत पूजन किया गया। शनिवार को सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कपाट खुलने से पहले ही भक्त मां के दर्शन के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर, दंडवत करते हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दिनभर नवरात्र व्रत भंडारे और अन्नपूर्णा भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां भद्रकाली की विशेष स्वर्णिम पोशाक श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यह भव्य पोशाक 2.25 किलोग्राम चांदी पर गोल्ड प्लेटिंग से तैयार की गई थी। भक्तों ने मां के दिव्य स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। डॉ. विवेक कौशिक और पूजा कौशिक ने मुख्य रूप से पूजन किया। सायंकालीन भजन संध्या में सचिन मदान एंड पार्टी ने मां की महिमा का गुणगान किया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। विशेष 505 ज्योत महाआरती में उपायुक्त विश्राम मीणा शामिल हुए।

हवन और दुर्गाष्टमी जागरण का निमंत्रण
ज्योतों की दिव्य आभा से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। प्रतिदिन श्री नवदुर्गा शक्ति हवन का आयोजन शाम सात बजे किया गया। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और जिला नगर आयुक्त अमन कुमार भी हवन में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर मां से सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पीठाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को 19 अक्तूबर को रात्रि नौ बजे होने वाले दुर्गाष्टमी जागरण के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


फोटो-30
विधानसभा अध्यक्ष ने किए दर्शन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी शनिवार को मंदिर पहुंचे। उन्होंने पत्नी सहित मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पीठाध्यक्ष द्वारा उन्हें नारियल-चुनरी और माता का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि मां कालरात्रि नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। यह स्वरूप दुष्टों का संहार कर भक्तों को अभय प्रदान करता है।

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें