फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में सीट बुक कराने उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
नए बस अड्डे पर सीट बुक कराने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार और रविवार को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज विभाग की ओर से दूसरे दिन भी बुकिंग की गई। बसों में सीट बुक कराने के लिए भीड़ उमड़ी तो रोडवेज कर्मियों के भी पसीने छूट गए। जिले से परीक्षा के लिए दोनों दिन में 272 सहायकों सहित 2839 अभ्यर्थियों ने बुकिंग कराई। बुकिंग के लिए सुबह से कुरुक्षेत्र और पिहोवा बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। रोडवेज कर्मी अभ्यर्थियों के लिए बसों का प्रबंध करने को लेकर देर रात तक जुटे रहे।
वहीं परीक्षा के लिए रात साढ़े आठ बजे तक सहकारी समिति की 40 में से 15 बसें अड्डे पर पहुंच चुकी थी। बकाया बसें सुबह पहुंचने का दावा किया जा रहा है। उधर, सभी 37 स्कूल बसें सुबह चार बजे बस अड्डे पर पहुंचेगी। रोडवेज विभाग का दावा कर रहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दो घंटे पहले उनके केंद्र तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने सुबह साढ़े चार बजे से बसें चलाने की एलान किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ के लिए कुल 698, पंचकूला के लिए 949, अंबाला के लिए 510, कैथल के लिए 283 और करनाल के लिए 399 बुकिंग दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर कुल 1871 बुकिंग हुई और पिहोवा बस अड्डे पर कुल 968 बुकिंग हुई।
विज्ञापन

आरटीए उर्मिल श्योकंद ने बताया कि स्कूल और सहकारी समिति की बसें रात को बस अड्डे पर पहुंच जाएगी। यहां उन बसों में तेल डलवाकर केंद्र तक भेजा जाएगा। अगर किसी बस में कोई खराबी हुई तो उसके लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। अगर कोई बसें नहीं भेजता तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें