फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर में दिखाई दिया मगरमच्छ

Fri, 06 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर के समीप एसवाईएल नहर में करीब 14 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। देर शाम तक गोताखोर व विभागीय कर्मी इसे रेस्क्यू करने के लिए चर्चा करते रहे। संभावना जताई जा रही है कि आज शुक्रवार को इसे रेस्क्यू किया जाए। गोताखोर प्रगट सिंह के मुताबिक किसी बकरी चरवाहे ने मगरमच्छ को किनारे पर आराम फरमाते हुए देखा था। उसने आसपास लोगों को सूचना दी तो वे भी सूचना मिलने पर पहुंचे लेकिन तब तक मगरमच्छ गहरे पानी में जा चुका था। उन्हें पता चला है कि करीब 14 फीट लंबा यह मगरमच्छ है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में नहर से दूरी बनाए रखनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें