फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 22 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-शाहबाद रोड पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ही युवक शाहाबाद से लाडवा की ओर एक बाइक पर जा रहे थे और लाडवा के पास गांव भालड के एस बैंड मोड़ पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसा इतना हृदय विदारक था कि घटनास्थल पर मृतकों शव बिखरे पड़े थे। एक मृतक की बाजू भी कटकर अलग पड़ी हुई थी। दोनों मृतकों के शवों को कुरुक्षेत्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार शाहबाद की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक लाडवा की तरफ आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही गांव भालड़ के नजदीक पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें