फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर फूंक कर कहां पहुंच गया ये शख्स

Sun, 31 May 2015 12:59 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। गांव बरगट में एक व्यक्ति ने पहले अपने घर में आग लगा ली व उसके बाद थाना में कांच के गिलास से अपने आप को घायल कर लिया।
विज्ञापन


बाबैन पुलिस ने आरोपी दर्शन लाल की पत्नी साहबो देवी की शिकायत पर अनेक धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाबैन वासी दर्शन लाल की पत्नी साहबो देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति शराबी है और अक्सर उसके व उसके बेटे रोहित के साथ बहुत मारपीट करता है, जिसको लेकर वे बहुत परेशान हैं।

साहबो देवी ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह फिर उसके पति दर्शन लाल ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की और घर में आग लगा दी, जिसके कारण उसके घर का काफी सामान जल गया। फिर साहबो देवी ने घर में आग लगाने को लेकर बाबैन पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जब पुलिस दर्शन लाल को साथ लेकर बाबैन थाना में आई तो साहबो देवी व उसके रिश्तेदार मामले को सुलझाने के लिए दर्शन लाल के साथ थाने के बाहर ही बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान ही दर्शनलाल ने पीने के लिए पानी मांगा तो एक व्यक्ति उसके पास पानी लेकर आ गया।
विज्ञापन


दर्शनलाल ने पानी पीकर कांच का गिलास तोड़ दिया और उसे अपने सिर, टांग व पेट पर मारा, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें