फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI की सड़क हादसे में मौत: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने आया था कुरुक्षेत्र, कार-ट्रक की हुई टक्कर

Sun, 19 Mar 2023 05:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के कुंजपुरा के बड़ा गांव निवासी अंकित राणा करीब आठ साल पहले ऑस्ट्रेलिया नौकरी करने के लिए गया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से एनआरआई पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, मगर किसी वजह से पत्नी को नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने के लिए अपने गांव आए एनआरआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दोस्तों के साथ एनआरआई रविवार सुबह करीब 5 बजे दोस्तों के साथ कार में कुरूक्षेत्र जा रहा था। नीलोखेड़ी के पास समाना बाहु हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एनआरआई और उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और एनआरआई को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


आठ साल पहले युवक नौकरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया 
कुंजपुरा के बड़ा गांव निवासी अंकित राणा करीब आठ साल पहले ऑस्ट्रेलिया नौकरी करने के लिए गया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से एनआरआई पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, मगर किसी वजह से पत्नी को नहीं ले जा सका। बाद में पत्नी को साथ ले जाने के लिए वीजा भी तैयार करवाया।

पांच दिन पहले बड़ा गांव पत्नी को लेने के लिए घर आया था एनआरआई 
ऑस्ट्रेलिया से एनआरआई पत्नी को ले जाने के लिए पांच दिन पहले गांव आया था। रविवार सुबह करीब चार बजे एनआरआई घर से दोस्त राहुल और कुलदीप के साथ कुरूक्षेत्र निजी काम से गया। कार में एनआरआई और उसके दोस्त कुरूक्षेत्र जा रहे थे। जैसे ही वह नीलोखेड़ी के पास सामाना बाहु के पास हाइवे पर पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लेागों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कार से कुरूक्षेत्र जाते समय ट्रक की टक्कर से हुई मौत 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों युवकों को बाहर निकाला। जिसमे घायलों को उपचार के लिए नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, मगर रास्ते में एनआरआई ने दम तोड़ दिया। उधर, मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। जैसे ही परिवार को युवक की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें