कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के पास अपनी फॉगिंग मशीनें नहीं हैं। इसके लिए दूसरे विभागों की ओर ताकना पड़ता है। नप प्रशासन उधार की मशीनें के सहारे कुरुक्षेत्र शहर भर में फॉगिंग अभियान को रफ्तार दे रहा है। अभी शहर में कुल तीन मशीनें चल रही हैं जिसमें से एक की हालात ठीक है जबकि दो पुरानी स्थिति में है। वहीं अब नप प्रशासन इन्हीं तीन मशीनों से मलेरिया, डेंगू व मच्छरों से होने वाली अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे शहर भर में फॉगिंग कर रहा है। प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग के लिए दो दिन लगा रहा है। पूरे शहर को कवर करने में नप को दो माह लग जाएंगे।
परिषद के ईओ के अनुसार नप का बजट आ चुका है। जल्द ही दो मशीनें खरीदी जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में बढ़ रहे मलेरिया व डेंगू के मरीजों की तादात को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इसमें नगर परिषद के ईओ में शामिल रहे थे। इसमें शहर भर के मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग करने की योजना पर कार्य करने को कहा गया था। शहर में हो रही फॉगिंग के लिए दो दिन में एक वार्ड को कवर किया जाता है। इसके लिए कतारबद्ध रास्तों का डाटा बनाकर व वार्ड के एमसी को साथ लेकर पूरे वार्ड की फॉगिंग कराई जा रही है।
---
नगर परिषद के पास अभी तीन फॉगिंग मशीनें हैं। ये मशीनें सीएमओ कुरुक्षेत्र द्वारा दी गई है। पहले फागिंग का काम स्वास्थ्य विभाग करता था लेकिन अब नगर परिषद देख रहा है।
- डॉ. एसके चौहान, ईओ, नगर परिषद थानेसर