फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: फर्जी वीजा तैयार कर युवक को भेजा साउथ अमेरिका, रास्ते से डिपोर्ट

Mon, 01 May 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एजेंट को नामजद किया गया है। पुलिस ने राजकरण उर्फ गौरव निवासी रैर कलां पानीपत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साउथ अमेरिका (गयाना) भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को नामजद किया है। आरोपी ने फर्जी वीजा तैयार करके युवक को गयाना भेजने का प्रयास किया था। शिकायत पर थाना सदर थानेसर पुलिस ने राजकरण उर्फ गौरव निवासी रैर कलां पानीपत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


दर्ज शिकायत में सचिन निवासी उंटसाल ने बताया कि आरोपी राजकरण से उसकी मुलाकात अक्तूबर 2022 में पिपली में हुई थी। आरोपी ने उसने रिश्ते में भाई लगने वाले अंकुश को गयाना भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी। बात तय होने पर उसने अंकुश का आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज वीजा लगवाने के आरोपी को दिए थे।

पैसों की मांग करने पर अंकुश के पिता ने जमीन बेचकर 15 लाख रुपये आरोपी को दिए। अगले ही महीने आरोन ने सात नवंबर की टिकट दिल्ली से अहमदाबाद और अहमदाबाद से दुबई और दुबई से इस्तांबुल व इस्तांबुल से बाकू की टिकटें करवाकर और फर्जी वीजा तैयार उनको दे दिया। उसका भाई टिकट के अनुसार इस्तांबुल तक पहुंच गया, मगर तुर्की इमिग्रेशन अथॉरिटी ने वीजा फर्जी पाए जाने पर उसे डिपोर्ट कर दिया। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर फर्जी वीजा होने के कारण उसके भाई अंकुश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन


अदालत से जमानत मंजूर होने के बाद वह उसे लेकर घर पहुंचा। यहां उन्होंने आरोपी से अपनी रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने राजकरण के खिलाफ 406, 420 और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें