कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह भवन में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान साल मोर फार्म पिहोवा रोड निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि कुलदीप कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह हॉस्टल में सुरक्षा कर्मी के रूप मेें कार्य करता था। शनिवार रात को कुलदीप सिंह ड्यूटी पर था, सुबह 4 बजे के करीब उसके साथियों ने उसे हॉस्टल में ही पड़ा हुआ दिखा तो उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।