फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय: युवक का अपहरण कर मुंह पर किया पेशाब, पिलाई जबरदस्ती शराब, बांधकर डंडों से पीटने का आरोप

Fri, 01 Sep 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पिटाई से जख्मी हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकायत में गांव के व्यक्ति ने बताया कि 30 अगस्त को उसका बेटा गांव वाली सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ युवक कार से आ रहे थे। पहले आरोपियों ने उसके बेटे पर कार चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसके बेटे ने कार के सामने से कूद कर जान बचाई। तब तक आरोपी कुछ आगे चले गए और फिर मुड़कर वापस आ गए।

विज्ञापन


आरोपी उसके बेटे का अपहरण कर पास के अपने फार्म हाउस पर ले गए। आरोपियों ने यहां उसके बेटे को बांधकर डंडों से पीटा। आरोपियों ने उसके बेटे के मुंह पर बारी-बारी से पेशाब किया और जबरदस्ती शराब पिलाई।

आरोपियों ने उसके बेटे के गले में रस्सी का फंदा बनाकर मारने की कोशिश की और जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को पीड़ित युवक के बयान लेने के लिए एलएनजेपी अस्पताल गई है। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें