पुलिस ने अमृतसर वासी एक महिला सहित दो के खिलाफ एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ लगभग 13 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमरदीप सिंह वासी डेरा फतेहसिंह गांव गुमथला गढु पिहोवा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए वह हरमन सिंह एवं नैया कौर गुलाटी वासी रजनी अवेन्यू अमृतसर के संपर्क में आया। इन दोनों ने उसे विदेश भिजवाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे उसे विदेश में काम भी दिलवा देंगे, जिसके लिए इन दोनों ने शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये में सौदा तय किया। इन दोनों ने शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये लेकर उसे नकली वीजा दे दिया। इसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना पिहोवा में मामला दर्ज कर लिया है।