फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति करवाता था छोटे भाई से रेप

Mon, 22 Jun 2015 12:59 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिस पति के साथ सात जन्मों का साथ देने के लिए अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए उसी पति ने अपनी जीवन संगिनी की अस्मत को तार तार कर दिया।
विज्ञापन


रिश्तों को शर्मसार करने का ऐसा ही एक मामला थाना पिहोवा पुलिस ने दर्ज किया है। विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसके देवर से ही उसके साथ दुराचार करवाता था।

पुलिस ने विवाहिता के ब्यान पर पति और उसके छोटे भाई के खिलाफ दुराचार व षडयंत्र रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कैथल निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका विवाह कुछ वर्ष पहले पिहोवा के एक गांव में जसविंदर के साथ हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि विवाह के कुछ समय तो सभी कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद माहौल बदल गया।
विज्ञापन


विवाह के बाद उसे एक बच्चा भी हुआ। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपने छोटे भाई प्रवीण से उसका रेप कराया। उसने आरोप लगाया कि वह पिछले काफी समय से ऐसा कर रहा है। इस बारे में विवाहिता ने कैथल में पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


कैथल पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट थाना पिहोवा पुलिस को भेजी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक विवाहिता ने शिकायत दी थी। उसकी शिकायत पर जसविंद्र और प्रवीण के खिलाफ दुराचार करने और षडयंत्र रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने अपने पति और देवर दोनों पर आरोप लगाए हैं।
अमन कुमार, एसएचओ, थाना पिहोवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें