फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग आकर फंदे पर लटका, मौत

Sat, 03 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी और देनदारी से तंग एक व्यक्ति ने फंदे पर लटकर कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुमन रानी निवासी तलहेड़ी ने पुलिस को बताया कि उसका पति दीपा राम गांव के ही चमकोर सिंह के पास करीब दो वर्ष से खेतीबाड़ी का कार्य करने के लिए नौकरी पर लगा था। वीरवार को हर रोज की तरह उसका पति चमकोर सिंह के खेत में काम करने के लिए गया था। कुछ घंटों बाद उसके देवर सुरजीत सिंह ने उसे बताया कि उसके पति दीपा राम ने खेत के ट्यूबवेल पर फंदा लगा कर जान दे दी है। सुमन ने बताया कि देनदारी और गरीबी से तंग आकर ही उसके पति ने आत्महत्या की है। इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है।  थाना प्रभारी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि तलहेड़ी निवासी दीपा राम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी सुमन रानी ने बयान दिया है कि उसके पति ने गरीबी और देनदारी से तंग आकर फांसी लगाई है। इस मामले की जांच एसआई बलविंद्र सिंह राणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें