फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: छीनाझपटी के दोषी को पांच साल की कैद, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

Wed, 03 May 2023 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषी पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अराधना साहनी की अदालत ने महिला से छीनाझपटी करने के आरोपी सतीश वासी हथीरा को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी चंद्रमोहन ने बताया कि 13 नवंबर 2021 को थाना केयूके पुलिस को किरमच की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उसी दिन वह दोपहर के समय अपने घर से शहर में दवाई लेने आई थी।

जब वह ब्रह्मसरोवर के नजदीक पंहुची तो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके हाथ से उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उसके पर्स में एक मोबाइल, करीब 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


इस शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक वजीर सिंह को सौंपी गई थी। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा एक को सौंपी गई। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने 25 दिसंबर 2021 को आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी से छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अराधना साहनी की अदालत ने तीन मई को आरोपी सतीश को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें