मोटरसाइकिल सवार दुकानदार पर सोमवार रात्रि अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार गुलशन हर रोज की भांति रात्रि को अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था और निरंकारी कालोनी में जाते समय अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार गुलशन पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। उसके परिजनों ने आशंका जताई जा रही है गुलशन पर हमला उसकी नगदी छीनने के इरादे से ही किया गया है। थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।