कुरुक्षेत्र एनआईटी में एक मेस कर्मचारी ने सोमवार सुबह 6 बजे हॉस्टल नंबर चार की मेस के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह एनआईटी में पांचवी आत्महत्या है। इससे पहले चार छात्र दो महीने के भीतर ही आत्महत्या कर चुके हैं। मृतक कौशल हरदोई का रहने वाला था और मेस में रोटी पकाने का काम करता था।