फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से युवक पर किया हमला, गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के इरादे से युवक पर हमला, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। शाहाबाद में लूट के इरादे से तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों नेे उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। हमले में घायल तरुण के भाई ललित ने बताया कि उसका भाई तरुण राजपुरा से पेमेंट लेकर बस में शाहाबाद आ रहा था। राजपुरा से ही बस में एक युवक सवार हो गया और दो युवक मोटरसाइकिल पर उसके पीछे शाहाबाद तक आए। जैसे ही तरुण शाहाबाद बस स्टैंड पर उतरा तो उस युवक ने तरुण पर हमला कर दिया और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भी पीछे से आ गए। ललित ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपने भाई को लेने के लिए जब बस स्टैंड पहुंचा तो उसने अपने भाई पर उन लोगों को हमला करते देखा। शोर मचाने पर तीनों युवक भाग खड़े हुए राहगीरों की मदद से दोनों भाइयों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस में शिकायत दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें