बंद पड़े मकान से तीन लाख की चोरी
किरतपुर। सीएचसी परिसर में सोमवार दोपहर एक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर सेफ में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए।
मोहल्ला लाड़पुरा निवासी बसपा नेता भागीरथ प्रसाद के पुत्र नकुल गौतम जिला टीवी हास्पिटल में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उसकी पत्नी नूतन भारती जिला अस्पताल में एएनएम है। पति-पत्नी सीएचसी के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। नूतन चार दिन पूर्व अपने बच्चों को लेकर राजस्थान में रहने वाले अपने भाई के पास गई थी। नकुल गौतम दो दिन से बिजनौर में अपने चाचा के पास रह रहा था।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे राजस्थान से नूतन लौटी तो उसने अपने मकान का ताला टूटा देखा। अस्पताल परिसर में रह रहे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया और नकुल गौतम को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। नकुल गौतम के अनुसार चोरों ने उसके मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सेफ का लॉक तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए।