फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार को नकली चांदी के गहने देकर सोने की बालियां ठगने आई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। सुनार को नकली चांदी के गहने देकर बदले में सोने की बालियां ठगने आई महिला और उसके साथी को दुकानदारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अभिषेक वर्मा ने बताया कि उसकी कैथल रोड के पास की गली में ज्वैलरी की दुकान है। शाम के समय उसका भाई दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक महिला सोने की बालियां खरीदने के लिए दुकान पर आई और उसका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा हो गया। इसकी सूचना उसके भाई ने उसे दी। सूचना पाकर जब वह दुकान पर पहुंचा तो महिला ने उसे चांदी के गहने देकर बदले में सोने की बालियां खरीदने की बात कही। आशंका के चलते उसने दूसरे सुनार से इन चांदी के गहनों की जांच कराई तो गहने नकली निकले। सुनार ने सूझबूझ दिखाते हुए अन्य दुकानदारों को इकट्ठा करके इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदारों ने महिला और साथ आए व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें