खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला शेखपुरा में 31 जुलाई की रात्रि में मास्टर हमीद के मकान में चोरी हुई । अगले दिन ही पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़कर उसके घर से चोरी के जेवरात व नगदी बरामद की। इस प्रकरण पर शनिवार को मोहल्ले में पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आरोपी पीड़ित परिवार की लड़की को बदनाम कर रहा है, जबकि नाबालिग लड़की का इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है। तय किया गया कि यदि लड़की को बदनाम करने का सिलसिला न रुका तो आरोपी व उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल झूठे मेसेजों के खिलाफ साइबर क्राइम यूनिट में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पंचायत में मंजूर अली, गफ्फार खान, शौकीन धामा, सलीम, मुस्तकीम, मनफूज, इकबाल, रिजवान, रोमी, मंजूर, कल्लू, असलम, उमरदीन, शाबिर, साजिद, अययूब अली आदि रहे।