फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । शाहाबाद पुलिस ने 800 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत दिवस थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के निर्देश पर एक की टीम थाना एरिया में साहा रोड पर गश्त पर थी। टीम जब से फैक्स प्रेस गोदाम के पास पहुंची तो सामने से एक युवक बैग सहित आता दिखाई दिया जो अचानक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में पॉलिथीन में लिपटा 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान बिंद्र पाल वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसको जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें