दो बहनें लापता, एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
दो बहनों को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मलखान निवासी संघौर के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में नाबालिग लड़की की ने आरोप लगाया कि 27-28 दिसंबर की रात को उसकी बेटी और उसके जेठ की बेटी रोजाना की तरह अपने कमरे में सो गई थीं। सुबह उठने पर वे अपने कमरे में नहीं थीं। उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों और अन्य जगह पर तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उषा रानी ने आरोप लगाया कि अब उन्हें पता चला है कि मलखान उन्हें बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। बाबैन थाने में इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जल्दी ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।