कुत्ते को गोली मारकर घायल किया
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव मंदौड में पालतू कुत्ते को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया कर । मालिक की तहरीर पर पुलिस ने घायल कुत्ते को चिकित्सालय में डाक्टरी के लिए भेज दिया। सिखेड़ा के गांव मंदौड़ निवासी विक्की पुत्र पुष्पेंद्र ने अपने यहां कुत्ता पाल रखा है। विक्की ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार शाम गांव के ही राजीव ने उसके कुत्ते को लोहे की सरिया से पीट कर पैर तोड़ दिए। विरोध करने पर तमंचे से कुत्ते को गोली मार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।